18052026_194_banner

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची स्थित होटल बी.एन.आर. चाणक्य में The Guardian Chronicle के भव्य लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाचार-पत्र का लोकार्पण किया तथा संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों, संपादकीय टीम एवं प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

18052026_194_1

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अखबार समाज में जागरूकता फैलाने, संवाद स्थापित करने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह जन-जन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।

18052026_194_3

मुख्यमंत्री ने The Guardian Chronicle के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाचार-पत्र पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अखबार निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विश्वास कायम करेगा।

18052026_194_4

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। ऐसे में आवश्यक है कि पत्रकारिता मूल्यों, नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा के साथ कार्य किया जाए, ताकि समाज को सही दिशा मिल सके। The Guardian Chronicle इस दिशा में एक सकारात्मक पहल सिद्ध होगा।

18052026_194_9

समारोह में मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, The Guardian Chronicle के मुख्य संपादक श्री अम्बरीश श्रीवास्तव, स्थानीय संपादक श्रीमती सोनाली दास, इग्नू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 

Recent news