उभरता झारखण्ड
विकास मूलमंत्र-आधार लोकतंत्र

शिक्षा एवं रोजगार

  • 27 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास, 1885 करोड़ की योजना अनुमोदित
  • युवाओं को विश्वस्तरीय स्तरीय शिक्षा का अवसरः मारंड़ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशिय छात्रवृति योजना की शुरुआत
  • असंगठित क्षेत्र के कामगारों के बच्चों के लिए रुo 250 से रुo 8,000 तक का स्कॉलरशिप
  • उग्रवाद प्रभावित जिलों में ITI कॉलेजों की स्थापना
  • मुख्यमंत्री रोजगार श्रृजन योजना की शुरुआत, 25 लाख तक के अनुदानित ऋण का प्रावधान
  • जेपीएससी नियमावली तैयार, छठी जेपीएससी के तहत 326 अधिकारी नियुक्त
     

पोषण एवं स्वास्थ्य

  • सभी जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण की सुविधा
  • सभी जिला अस्पतालों में पीपीपी मोड पर डायलिसिस केन्द्र की स्थापना को स्वीकृति
  • 15 जिलों एवं 06 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में डायलिसिस केन्द्रों का हो रहा संचालन
  • कुपोषण की समस्या से लड़ने के लिए 250 करोड़ की लागत से 05 लाख बाड़ी निर्माण का कार्य प्रारंभ

कृषि

  • फसल ऋण माफी योजना के लिए Rs 2,000 करोड़ की राशि स्वीकृत, Rs 50,000 तक का कृषि ऋण माफ
  • मीठी क्रान्ति के तहत शहद उत्पादन को बढ़ावा, 80% अनुदान पर कृषकों के बीच संयत्र वितरित
  • 19 जिलों में 5000 मिट्रिक टन की क्षमता वाले तथा सभी जिलों में 30 मिट्रिक टन क्षमता वाले एक-एक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के जरिए प्रतिवर्ष 50,000 ग्रामीणों को मिल रहा लाभ
  • खरीफ विपणन मौसम में MSP के अतिरिक्त Rs182/क्विंटल की दर से बोनस का भुगतान

ग्रामीण विकास - महिला सशक्तिकरण

  • पहली बार मनरेगा मजदूरी दर में बढ़ोत्तरी, न्यूनतम मजदूरी Rs.194 से बढ़ाकर Rs. 225 की गई
  • मनरेगा के तहत सर्वाधिक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य, 10 करोड़ मानव दिवस सृजित
  • जल समृद्धि की ओर बढ़े कदम, 02 लाख हेक्टेयर ज़मीन पर ट्रेन्च एवं मेड़ बंदी का कार्य पूर्ण
  • बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 26 हजार एकड़ में फलदार पौधारोपण
  • सखी मंडलों के लिए 995 करोड़ की राशि आवंटित
  • फूलो-झानो आशिर्वाद अभियान के जरिए स्व-रोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं

 

पर्यटन, खेल, कला एवं संस्कृति

  • झारखण्ड खेल नीति-2020 तैयार
  • झारखण्ड खिलाड़ी सीधी नियुक्ति नियमावली का गठन
  • पोटो हो खेल विकास योजना लागू, 1831 ग्रामीण खेल मैदान का निर्माण कार्य जारी
  • 24 जिलों में जिला खेल पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
  • देवघर में घरेलू हवाई-अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
  • जमशेदपुर में धालभूमगढ़ हवाई पट्टी को घरेलू उड़ानों के लिए विकसित करने की योजना
  • पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटक सुविधा केन्द्रों का विकास
  • लुगुबुरू, बोकारो का 12 करोड़ की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में हो रहा विकास
  • दुमका में संग्रहालय, ओपन थियेटर एवं प्रेक्षागृह निर्माण के लिए 34 करोड़ स्वीकृत

 

एनर्जी

  • निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कई सब- स्टेशनों का निर्माण
  • गिरिडीह शहर का सोलर सिटी के रूप में विकास, लगभग 10,000 सोलर लाईटों का अधिष्ठापन
  • सौभाग्य योजना के जरिए 213 गांवों में सौर ऊर्जा से हो रही है विद्युत आपूर्ति

 

 

पेयजल

  • प्रत्येक पंचायत में 05 नलकूप अधिष्ठापन का लक्ष्य
  • कुल 184 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित
  • 20 बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूर्ण एवं 178 बहू-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य प्रगति पर
  • आदिम जनजाति समुदाय के लिए 2251 लघु पाईप जलापूर्ति योजना स्वीकृत, 1561 पूर्ण
  • मुख्यमंत्री जनजल योजना के तहत 12836 योजनाएं स्वीकृत, 10530 पूर्ण

 

सड़क

  • कोविड19 लॉकडाउन के बावजूद 1160 कि0मी0 ग्रामीण सड़क का हुआ निर्माण

 

आवास

  • सबके लिए आवास महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत 1,88,842 शहरी आवासहीनों के लिए आवास निर्माण को स्वीकृति
  • ग्रामीण आवासहीनों के लिए 07 लाख 68 हजार 395 आवास निर्माण कार्य पूर्ण

खाद्य-सुरक्षा

  • 15 लाख लाभुकों को 1 रुपये प्रति किलो की दर से 05 किलो चावल प्रति माह का वितरण
  • सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना के तहत मात्र 10 रुपये में वस्त्र का प्रावधान