23122025_617_banners

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों- कर्मचारियों को बेहतर वातावरण में कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराना और उनकी  आर्थिक सुरक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक संवेदनशील  सरकार होने के नाते हम राज्य की सेवा करनेवाले कर्मियों के  कल्याण के लिए  लगातार कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज झारखंड मंत्रालय में राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच  राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। यह कर्मियों के लिए खूबसूरत पल है। यह राज्य सरकार की नौकरी करने के दरमियान मिलने वाली तनख्वाह, अवकाश प्राप्ति के मिलने वाला पेंशन तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के अतिरिक्त दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में  वित्तीय सहायता  देने की दिशा में निर्णायक पहल है।

23122025_617_1

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम  पंक्ति में बैठा व्यक्ति सामाजिक-आर्थिक- शैक्षणिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बने, इसी सोच और परिकल्पना  के साथ सरकार कार्य रही है। हमारा प्रयास ऐसे हर व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है, जो विकस से दूर हैं। सरकार के द्वारा की जा इस तरह की पहल में बैंकों की अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के कार्यों में बैंकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

23122025_617_4

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समावेशी विकास में बैंकों का अहम रोल है। बैंकों की विभिन्न सेवाओं का फायदा राज्यवासी ले रहे हैं। बैंकों के जरिए सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम लोगों  तक पहुंच रहा  है। आने वाले दिनों में बैंकों की भूमिका और भी निर्णायक होगी। मुझे खुशी है कि राज्य सरकार के एक अहम सहयोगी के रूप में बैंक ऑफ इंडिया ने कदम बढ़ाया है। आपके इस पहल से और भी कई  बैंक सरकार के साथ जुड़ेंगे । वे राज्य के विकास में अहम योगदान देंगे, मुझे पूरी उम्मीद है।

23122025_617_6

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दुर्घटना में मृत जेबीवीएनएल कर्मी प्रमोद लकड़ा की पत्नी श्रीमती मंजू लकड़ा को गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत पचास लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

23122025_617_7

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार के कर्मचारियों  के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू पर   हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। इस समझौता ज्ञापन पर राज्य सरकार की ओर से वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री संदीप सिंह एवं बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक, रांची अंचल श्री संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों, अवकाश प्राप्त कर्मियों तथा अनुबंध कर्मियों को एक करोड़ रूपए तक का दुर्घटना बीमा (हवाई दुर्घटना की स्थिति में मौत होने पर दो करोड़ रुपए)  समेत विभिन्न बैंकिंग सेवाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगी।

23122025_617_8

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार एवं जीएम श्री  गुरु प्रसाद गौंड के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।

Recent news