मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन पहुंच कर माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से ये मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नि श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन भी साथ थी। इस अवसर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया।

