मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी को दी जन्मदिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड अलग राज्य दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन को नमन करते हुए कहा कि उन्हें उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। बतौर मुख्यमंत्री यह विश्वास दिलाता हूं कि उनके स्वप्नों के झारखंड का निर्माण हम करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों, दलितों और झारखंडवासियों के कल्याण के लिए, उनकी समृद्धि के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया था, जिसके परिणाम स्वरूप हमें झारखण्ड अलग राज्य के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि झारखंड के सतत विकास में उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहेगा। जिस उद्देश्य से झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई, उस उद्देश्य को अवश्य प्राप्त कर सकेंगे। श्री सोरेन ने कहा कि समस्त झारखंडवासियों की ओर से उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी करता हूं।

मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मराण्डी को भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वे राज्य के वरिष्ठ नेता हैं, उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके सतत मार्गदर्शन से हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने में दृढ़ता मिलेगी।

Recent news