मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से पहली औपचारिक मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात में दोनों के बीच झारखंड के विकास समेत कई मुद्दों पर बात की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने झारखंड के विकास में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया है।

