मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के प्रखंडों-पंचायतों में हर बुधवार और शनिवार को ‘सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने तय किया है कि जनता अपने कामों के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं काटेगी, बल्कि अधिकारी खुद उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर उसका समाधान भी करेंगे। जो कार्य मौके पर नहीं निपटाए जा सकते, उसके लिए एक तय समय के भीतर समाधान देकर संबंधित व्यक्ति को उनके फोन नंबर पर सूचित किया जाएगा। हर जिले से हर महीने रिपोर्ट भेजी जाएगी।

