मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय परिसर में औषधीय पादप उद्यान के उद्घाटन किया। उद्यान में लगाए गए औषधीय पौधों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के अंदर अनेकों ऐसी चीजें हैं जो मनुष्य जीवन के लिए काफी उपयोगी हैं।

विभिन्न प्रकार के औषधीय पेड़ पौधों में रोग निवारण शक्तियां निहित हैं। आने वाले समय में इस प्रकार की औषधीय उद्यान राज्य में और विकसित हो हमारी सरकार इस पर कार्य करेगी। पूरे राज्य में औषधीय पौधे के रोपण को बढ़ावा दिया जाएगा।

वर्तमान समय में हर्बल के क्षेत्र में देश और दुनिया का तेजी से कदम बढ़ा है। राज्य सरकार हर्बल आधारित उद्योग को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर विधायिका सुश्री अंबा प्रसाद, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, वन विभाग के आला अधिकारी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

