आदिवासी समाज ने की सरहुल पर दो दिनों के राजकीय अवकाश  की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से जय आदिवासी केंद्रीय परिषद एवं आदिवासी छात्र मोर्चा के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से परिषद के सदस्यों ने सरहुल पूजा महोत्सव के अवसर पर दो दिनों का राजकीय अवकाश घोषित करने, हातमा एवं केंद्रीय सरना स्थल रांची को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित कर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु विकसित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में मांग पत्र भी सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में विचार करेगी।
 

Recent news