मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। इस राज्यस्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष को सूचना भवन में स्थापित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई हो।

