राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची के डॉक्टर झारखंड के निवासियों के बीच कोरोना वायरस रोग (COVID-19) के बारे में ज्ञान, दृष्टिकोण और प्रथाओं के बारे में एक राज्य-स्तरीय सर्वेक्षण कर रहे हैं। इस सर्वेक्षण में झारखंड के 18 वर्ष से ऊपर के सभी निवासी भाग लेने के लिए पात्र हैं। इस सर्वेक्षण के प्रश्नावली को पूरा करने में 3-5 मिनट का समय लगेगा। लोगों द्वारा दी गयी प्रतिक्रियाएँ अनाम और गोपनीय होंगी। सर्वेक्षण के निष्कर्षों से राज्य सरकार को राज्य में प्रभावी ढंग से कोरोना प्रकोप से लड़ने में मदद मिलेगी।
सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए rimsranchi.org पर जाकर सर्वे का विकल्प चुन सकते हैं। हिंदी में सर्वेक्षण के हिस्सा लेने के लिए https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScCCKS6r15tP8zReOwG8YZS29F0nXnh... लिंक पर क्लिक करें।अंग्रेजी में इस सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeZHeDcHeImXNSN2QO3k5n_I6d1bIhK... लिंक पर क्लिक करें।

