मुख्यमंत्री ने गरीबों को दिए जा रहे भोजन का लिया जायजा, एनजीओ प्रबंधन को सराहा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और प्रबंधन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ये औचक निरीक्षण किया मंत्रालय जाने के क्रम में। अपने आवास से झारखंड मंत्रालय जाने के दौरान उन्होंने अपने वाहन को पुराना विधानसभा स्थित शहीद मैदान में ले जाने का आदेश दिया।

मैदान के पास पहुंचते ही मुख्यमंत्री मैदान में कतारबद्ध खाना खा रहे गरीब व असहाय लोगों के बीच पहुंच गए और उनसे उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मालूम है परेशानी हो रही है। लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। 

सराहनीय कार्य, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए

मुख्यमंत्री ने गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने वाले संस्था बीपीएचओ, झारखण्ड के सदस्यों द्वारा किये जा रहे पुनीत कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना के विरुद्ध यह सामुहिक लड़ाई है। हम सभी को अपने अपने सामर्थ्य के अनुरूप लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को मदद पहुंचाते हुए मानवता को चरितार्थ करना है। यह ध्यान रखें। वितरित किया जा रहा भोजन गुणवत्तापूर्ण हो और सामाजिक दूरी का पालन भी होना चाहिए।
 

Recent news