इस ऐप को https://covid19help.jharkhand.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
उक्त ऐप के माध्यम से आवेदन के दौरान निम्न तथ्यों की पुष्टि की जाती है।
-आवेदक का जियो-लोकेशन राज्य से बाहर का होना चाहिए।
-आवेदक का नाम उसके आधार डाटा में अंकित नाम से मेल खाना चाहिए
-आवेदक द्वारा दिया गया बैंक विवरण झारखंड राज्य का ही होना चाहिए
आवेदक के द्वारा निम्न आंकड़ों की प्रविष्टि की जाती है।
-आवेदक का गृह जिला, प्रखंड, पंचायत।
-आवेदक का नाम, पिता का नाम, आधार संख्या, बैंक का विवरण।
-वर्तमान राज्य एवं जिला जहां फंसे हैं
-मोबाइल संख्या।
आधार संख्या का आधार के आंकड़ों से एवं मोबाइल संख्या का ओटीपी के द्वारा सत्यापन किया जाता है। आवेदक को अपना आधार कार्ड का तस्वीर एवं सेल्फी को भी अपलोड करना होगा, जिसका वेरिफिकेशन भुगतान से पहले संबंधित गृह जिले के द्वारा किया जाएगा। आवेदक को सहायता भुगतान के संबंध में एसएमएस के द्वारा सूचना दी जाएगी। सफलतापूर्वक पंजीकृत आंकड़े पोर्टल https://covid19help.jharkhand.gov.in पर संग्रहित होंगे। इस पोर्टल पर आंकड़ों का वेरिफिकेशन, PFMS के माध्यम से भुगतान, MIS एवं डैसबोर्ड संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे।

