मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड स्थित कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के 83 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया । इस मौके पर उन्होंने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कनीय अभियंता एवं लेखा लिपिक- सह- कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए चयनित 3 अभ्यर्थी और नव चयनित 6 आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया । उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के लिए 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा ।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को विशेष यंत्र तथा मनरेगा, जेएसएलपीएस, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और सोना सोबरन धोती- साड़ी योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया । मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 10 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया ।

इस मौके पर सांसद श्री विजय हांसदा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, संथाल परगना के आयुक्त श्री चंद्र मोहन कश्यप, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

