मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक-2019 बैच (अनुसूचित क्षेत्र) के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जताया आभार, किया स्वागत और अभिनंदन  |

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि  राज्य का मुखिया होने के नाते हम एक ओर राज्य को बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं, वहीं व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही खामियों को दूर करने का प्रयास भी लगातार जारी है। पूर्व सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा राज्यवासियों को भुगतना पड़ा है। उन्हें इस वजह से लंबा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हमारी सरकार अब सिस्टम को सुव्यवस्थित कर रही है, ताकि आपकी समस्याओं का समाधान निकल सके. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक-2019 बैच (अनुसूचित क्षेत्र) द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस मौके पर नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने का जो लक्ष्य रखा है, उसकी अहम कड़ी के रूप में आप अहम योगदान देंगे।

15092022_339_2

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों से कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आप परेशान रहे. आपका मामला सर्वोच्च न्यायलय तक चला गया. आप लगातार संघर्ष करते रहे. आपकी परेशानियों को देखकर मैं भी लगातार परेशान रहा. ऐसे में आपकी समस्या का समाधान  कैसे निकले, इसके लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रहा. अब जब आप सरकार के अंग के रुप में योगदान देंगे तो आपको जितनी खुशी हो रही है, उतना ही खुश मैं भी हूं. नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो, इसे हमारी सरकार हर हाल में सुनिश्चित करेगी.

15092022_339_3

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के अंग के रुप में काम करने वालों को उनका उचित हक और अधिकार मिले, यह सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है. जो भी सरकार की व्यवस्था से जुड़कर काम कर रहे है, उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, क्योंकि आपके सहयोग से ही राज्य में विकास की गति को तेज किया जा सकता है. अभी भी कई चुनौतियां है, जिसे दूर करने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

15092022_339_4

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद से ही सरकार द्वारा बनाई गई कई नीतियों का मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचता रहा. अदालतों में सरकार को इन नीतियों की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ा, इन मामलों में अदालतों के फैसले सरकार के पक्ष में नहीं आए. लेकिन, हमारी सरकार आने के बाद अब हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर मुकदमों में सरकार के पक्ष में फैसले आ रहे है. इसी का नतीजा है कि हमारी नीतियों का राज्यवासियों को सीधा फायदा मिल रहा है

15092022_339_6

इस मौके पर मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्रीमती जोबा मांझी, श्री सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक  श्री उमाशंकर अकेला, श्री वैद्यनाथ राम एवं श्री रामचंद्र सिंह मौजूद थे.

Recent news