मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने साहेबगंज वासियों को दी बड़ी सौगात, 592 लाभुकों के बीच 4 करोड़ 80 लाख 58 हज़ार 992 रुपए की परिसंपत्तियों का  किया वितरण |

झारखंड के नौजवान रोजगार की चिंता न करें। राज्य सरकार प्रदेश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। हमारी सरकार ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। आप सभी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु राज्य में "आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अब राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी आपके प्रखंड, पंचायत एवं गांवों में कैम्प लगाकर आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। आपकी सरकार आपके द्वार" के तहत लाखों की संख्या में आवेदन मिले। राज्य में पहली बार सरकार आपके घर-घर, पंचायत-पंचायत पहुंचकर आपकी समस्याओं को सुना एवं उसका निष्पादन किया। कुछ वर्ष पहले पेंशन के लिए हमारे बुजुर्ग ब्लॉक के चक्कर काटा करता थे। आज राज्य में कोई भी बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन से अछूता नहीं है। हमारी सरकार ने ठोस कदम उठते  हुए जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने आप को स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास में योगदान दें। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज साहेबगंज के पतना प्रखंड स्थित कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

05092023_412_2

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और कम बारिश के कारण इस वर्ष भी धान की बुआई पर असर पड़ा है।  लेकिन, राज्य के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। सरकार ने खेती-बारी से से संबंधित कई योजनाओं का शुभारंभ किया है, ताकि किसानों को ऐसी विपरीत परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके । मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आप पशु पालकर  आय अर्जित कर सकते हैं। राज्य में शिक्षा व्यवस्था में दिन प्रतिदिन सुधार लाने का प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के छात्र-छात्रा आज उत्कृष्ट विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

05092023_412_3

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार को लेकर चिंता न करें। सरकार आपके लिए रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो आप इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी, पत्रकार बनें। अगर आप स्वरोजगार करने के इच्छुक है तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सरकार आपको  अनुदान आधारित लोन उपलब्ध करा रही है। आप इस योजना का लाभ उठाएं ।

05092023_412_4

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों औऱ विधवाओं को पेंशन मिल रहा है।   किसानों और पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलायी जा रही है। पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना चल रही है। आप सभी इसका भरपूर फायदा उठाएं एवं अपने बच्चियों को साक्षर बनाएं।

05092023_412_5

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस है। शिक्षा की बेहतरी के क्षेत्र में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। आज निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा सरकारी विद्यालय में दी जा रही है। उत्कृष्ट विद्यालय इसका उदाहरण है। यहां के शिक्षकों को आईआईएम से प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि वे आधुनिक एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा  राज्य के बच्चों को दे सके।

05092023_412_6

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 592 लाभुकों के बीच 4,80,58,992 रुपए की परिसंपत्ति का किया वितरण। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने  107 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत 2 करोड़ 58 लाख रूपए और 424 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत एक करोड़ 42  लाख रुपए की राशि सौंपी। इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अंबेडकर आवास योजना समेत कई योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान किया ।

05092023_412_10

इस मौके पर आयुक्त (संथाल परगना प्रमंडल) श्री लालचंद डाडेल, डीआईजी श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त श्री रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार, पुलिस अधीक्षक श्री नौशाद आलम समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Recent news