Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.

  • CM Facebook profile
  • CM Twitter profile
  • Skip to main content
  • A
  • A
  • menu

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 35 लाख रुपए का चेक सौंपा


    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 35 लाख रुपए का चेक सौंपा। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने यह राशि राज्य में कोरोना महामारी से बचाव, नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों द्वारा किए गए इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री राम कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के विभिन्न जिलों के कई सदस्यों ने भी जिलों के उपायुक्तों से मिलकर आपदा राहत कोष में सहायता राशि दान दिया है। उन्होंने कहा कि संघ के सभी सदस्य कोरोना संक्रमण के इस घड़ी में बढ़-चढ़कर अपना सामाजिक दायित्व प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव श्री यतींद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष श्री पवन कुमार, श्री प्रताप किचिंगिया, श्री अविनाश कुमार, श्री सुधीर रंजन एवं अन्य मौजूद थे।

    Recent news