Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.

  • CM Facebook profile
  • CM Twitter profile
  • Skip to main content
  • A
  • A
  • menu

"सुरक्षा कोविड-19" ऐप बना होम क्वॉरेंटाइन लोगों की देख रेख में सहायक


    कोविड-19 से उत्पन्न इस महामारी के बीच लोगों को बचाने एवं उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के प्रत्येक जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं जिससे लोगों तक इस हेतु जानकारी मिल सके और उन तक सहायता भी पहुंचे। इसी क्रम में आरआईटी जमशेदपुर के छात्रों द्वारा "सुरक्षा कोविड-19" ऐप का निर्माण किया गया है। जिसे जमशेदपुर प्रशासन द्वारा जिले में होम क्वॉरेंटाइन लोगों की देख रेख के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इस ऐप को व्हाट्सएप के माध्यम से होम क्वॉरेंटाइन लोगों के मोबाइल में डाउनलोड कराया जा रहा है। ऐप के डाउनलोड होने के पश्चात संबंधित व्यक्ति का निबंधन किया जाता है। निबंधन की प्रक्रिया में नाम पता एवं अन्य विवरण भरे जाते हैं। ऐप डाउनलोड होने के पश्चात क्वॉरेंटाइन ऑप्शन क्लिक करने के बाद जिस स्थान पर क्वॉरेंटाइन व्यक्ति रह रहे हैं उस स्थान पर सेल्फी लेकर अपलोड करना होता है। उसके पश्चात प्रत्येक 2-2 घंटे में उसी लोकेशन पर सेल्फी लेकर ऐप में अपलोड करना होता है। इसे सेंट्रल डैशबोर्ड से अनुसरण किया जाता है यदि क्वॉरेंटाइन व्यक्ति में कोई मोमेंट पाए जाते है तो तुरंत फोन कर उस व्यक्ति से संपर्क किया जाता है।

    पलामू जिले में "मिल्स ऑन व्हील्स" की शुरुआत

    पलामू जिले में "मिल्स ऑन व्हील्स" की शुरुआत की गई है । इस अभियान में जिले के हर घर- हर व्यक्ति तक खाना पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के गरीब, दिहाड़ी, मजदूर एवं अत्यंत जरूरतमंद लोगों को उनके घर पर रात के समय के लिए पका हुआ भोजन वाहन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है । इस वाहन के द्वारा प्रतिदिन 100 पैकेट्स का वितरण शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक के बीच किया जा रहा है। इस हेतु संपर्क के लिए वाहन पर एक फ़ोन नम्बर भी दिया गया है जिससे जरूरतमंद व्यक्ति इससे संपर्क कर सके।

    गीतों के माध्यम से  चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

    झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में कोरोना वायरस के रोक थाम हेतु लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का एक नेक पहल किया गया है। इसके तहत बसंतराय थाना के सब-इंस्पेक्टर श्री गिरधर गोपाल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शेखर कुमार द्वरा गीतों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत प्रशंसा भी हुई है।
     

    Recent news