Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.

  • CM Facebook profile
  • CM Twitter profile
  • Skip to main content
  • A
  • A
  • menu

मुख्यमंत्री की अपील पर दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के मजदूरों-कामगारों को मिली मदद


    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रयास के बाद दिल्ली में फंसे झारखंड के लोगों के लिए भोजन का प्रबंध हो गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा है। श्री केजरीवाल ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी को निर्देश दे दिया गया है। झारखंड से आए हुए हमारे इन भाइयों को दो वक्त का खाना मिले। दिल्ली में हम कोशिश कर रहें हैं कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। मुख्यमंत्री को एक वीडियो साझा कर बताया गया कि झारखंड के कुछ लोग जो वहां मजदूरी करते हैं। लॉक डाउन की वजह से फंस गए हैं। खाने की व्यवस्था नहीं। भूख से मरने की नौबत आ गई है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने श्री अरविंद केजरीवाल से इन्हें मदद पहुंचाने का अनुरोध किया था। साथ ही कहा कि झारखण्ड से बाहर रह रहे सभी लोगों से मेरा निवेदन है। जरूरत पड़ने पर 0651- 2282201 पर संपर्क करें। कंट्रोल रूम के माध्यम से हर जरूरतमंदों को उचित मदद पहुँचायी जाएगी।

    https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1243034532233658368?s=08

     

    तेलंगाना के 26 बच्चे झारखण्ड में सुरक्षित हैं

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि तेलंगाना के सभी 26 बच्चे साहेबगंज में सुरक्षित हैं। राज्य सरकार ने स्कूल प्रबंधन को बच्चों का पूरा ध्यान रखने का निदेश दिया है। उपायुक्त साहेबगंज को भी बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को ध्यान में रख आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि नवोदय विद्यालय चोपडण्डी, करीमनगर तेलंगाना के 26 बच्चे साहेबगंज स्थित नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक प्रवास के लिए आये थे। लेकिन लॉकडाउन की स्थिति में तेलंगाना नहीं लौट सके। इस संदर्भ में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने श्री हेमन्त सोरेन से बच्चों की देखभाल हेतु निवेदन किया था।

    https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1243039060840468481?s=19

     

    Recent news