Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.

  • CM Facebook profile
  • CM Twitter profile
  • Skip to main content
  • A
  • A
  • menu

मुख्यमंत्री ने दिया वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का निर्देश


    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आवास पर बृहस्पतिवार के दिन भी अपनी समस्या और फरियाद लेकर पहुंचे लोगों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री सभी फरियादियों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना और  उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। राज्य के विभिन्न जिलों से लोग बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे फरियादियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं।

    मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और त्वरित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। पानी, बिजली, सड़क जैसी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। 

    लगातार फरियादियों से मिल रहे हैं मुख्यमंत्री 

    प्रत्येक दिन की तरह बृहस्पतिवार को भी अहले सुबह से ही फरियादियों का मुख्यमंत्री आवास में आना प्रारंभ हो गया था। सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन लगातार फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
     

    Recent news