Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.

  • CM Facebook profile
  • CM Twitter profile
  • Skip to main content
  • A
  • A
  • menu

प्रवासी मजदूरों की हर सम्भव मदद कर रही राज्य सरकार


    कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में किये गये लॉक डाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में झारखंड के 7,66,256 लोग फसे हुए हैं। जिनमें 5,114 जगहों पर 4,97,276 प्रवासी मजदूरों के फसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके। सरकार इस बात को लेकर भी योजना बना रही है कि जब वे मजदूर वापस अपने घर आएंगे तो उनके लिए रोजगार का सृजन हो सके।

    अब तक सरकार द्वरा 4,803 जगहों पर फसे 3,73,964 मजदूरों के खाने रहने की व्यवस्था कर दी गयी है।

    झारखंड में कोविड-19 टेस्ट में 14 पॉजिटिव 

    पूरी दुनिया कोविड -19 से संक्रमण के दौर से गुजर रही है। राज्य सरकार इसके प्रसार को रोकने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है ।  सरकार द्वारा अन्य राज्यों व विदेशों से आये लोगों की जांच की जा रही है और उन्हें  क्वॉरेंटाइन में रखा जा रहा है। इसके साथ ही सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा हेतु भी प्रतिबद्ध है।  स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1440 लोगों का कोविड-19 टेस्ट लिया गया जिसमें से 14 पॉजिटिव पाए गये। 

    पॉजिटिव पाए गए लोगों में 6 बोकारो के हैं, 1 हज़ारीबाग़ का एवं 7 राँची के हैं।

    कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 3,767 क्वॉरेंटाइन सेंटर कार्य कर रहे हैं जिसमें 15,714 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।

    1,18,026 लोग होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं । अभी तक 52,814 लोगों ने अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है।

    जिला एवं पंचायत स्तर पर की गई भोजन की व्यवस्था 

    सरकार की ओर से जिला एवं पंचायत स्तर पर भोजन की व्यवस्था की गई है साथ ही जरूरतमंदों तक दो माह तक का अग्रिम खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। विभिन्न संस्थाओं व संस्थानों के माध्यम से भी जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित की जा रही है। ताकि लॉक डाउन की वजह से कोई भूखा न रहे।  

    खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अभी तक 1,25,675 लोगों तक विभाग द्वारा अनाज पहुंचा दिया गया है।

    नन पीडीएस के तहत 1,37,971 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है।

    दाल-भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 24,47,597 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।

    विभाग द्वारा 34,333 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुचाये गए हैं।

    एनजीओ एवं वोलेंटियर के टीम द्वारा 1,32,4153 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।

    प्रवासी मजदूरों के लिए 624 राहत कैम्प में 1,00,471 मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है।

    शिकायतों पर हो रही जल्द कार्रवाई

    इसके साथ ही राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में  भी आ रहे शिकायतों पर  जल्द से जल्द कार्रवाई की जा रही है। अभी तक यहां खाद्य सामग्री, चिकित्सा, विधि व्यवस्था एवं झारखंड में फसे मजदूरों से संबंधित कुल 9,549 मामले आये जिनमें से 5,623 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है । शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है। 
     

    Recent news