Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.

  • CM Facebook profile
  • CM Twitter profile
  • Skip to main content
  • A
  • A
  • menu

हर दिन शाम में कोरोना से जुड़ी जानकारी और सरकार की तैयारी साझा करेंगे मुख्यमंत्री


    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड को लॉकडाउन करने की घोषणा के बाद कहा कि हर दिन शाम मैं राज्य की जनता के समक्ष जानकारी साझा करूं ताकि सही सूचना उनको मिल सके। राज्य के बाहर फंसे झारखण्ड वासियों की मदद हेतू उन राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। राज्य सरकार उन तक हर मदद पहुंचाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिस्थिति में हम साथ खड़े हैं। राज्य की जनता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी तरह सजग हैं। कृपया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। खुद सजग रहें और आसपास के लोगों को भी सही जानकारी दें।  

    जरुरी निर्देश जो दिए गए हैं...

    350 से अधिक खिचड़ी केंद्रों का संचालन होगा, ताकि सभी जरूरतमंदों को भोजन मिल सके।

    जिले में सैनीटाइजर/मास्क स्वंय सहायता समूह द्वारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

    ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच सही सूचना पहुंचाने हेतु विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जाएगा।

    असंगठित मजदूरों/कामगारों के लिए सहायता राशि जारी की जाएगी।

    पीडीएस के लाभुकों को दो महीने का खाद्यान्न एक साथ मुहैया कराया जाएगा।

    आकस्मिक सेवा के लिए 181 नम्बर कार्य करेगी।

    राज्यस्तरीय ‘कोरोना वार रूम’ इस आपदा से निपटने हेतू चौबीसों घण्टे कार्य करेगी।

    Recent news